लोरेंस नाम के इस भयंक र तूफ़ान ने शुक्रवार को अमरीका के उत्तरी कैरोलाइना राज्य में दस्तक दी थी. कहा जा रहा है कि इस तूफ़ान ने अमरीका के पूर्वी तट पर पड़ने वाले कई राज्यों की कमर तोड़कर रख दी है. तूफ़ान के कारण अब तक कम से कम 11 लोगों के मारे जाने की ख़बर है. वहीं हज़ारों लोगों को अस्थायी शिविरों में शरण लेनी पड़ी है. तूफ़ान के पूर्वानुमान के बाद कई पूर्वी राज्यों में आपातकाल घोषित किया गया था. शुरुआत में कहा गया था कि फ़्लोरेंस एक हरीकेन है. लेकिन बाद में इसे एक उष्णकटिबंधीय तूफ़ान घोषित कर दिया गया. फ़्लोरेंस के कारण क़रीब 17 लाख लोगों को अपनी जगहों से निकलने की चेतावनी दी गई है क्योंकि इस तूफ़ान का फैलाव उत्तरी कैरोलाइना से लेकर दक्षिणी कैरोलाइना और वर्जीनिया तक हो सकता है.मिरयालागुडा शहर में एक अस्पताल के बाहर 24 वर्षीय पेरुमाल्ला प्रणय की उसकी गर्भवती पत्नी अमृता के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई. ऐसे ही एक मामले में मार्च 2016 में 22 साल के शंकर नाम के एक शख्स को ऊंची जाति की एक लड़की कौशल्या से शादी करने के कारण तमिलनाडु में दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया गया था. प...